Raipur Drugs Girl Video: रायपुर ड्रग्स पार्टी…युवक-युवती का ड्रग्स लेते Video वायरल…नोट के जरिए खींचते हुए कैद
Raipur Drugs Girl Video: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूखा नशा बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शहर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां युवक-युवतियों का ड्रग्स लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया (Raipur Drugs Girl Video) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।


जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो अमलीडीह कॉलोनी इलाके में स्थित एक फ्लैट का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक और युवती बिना किसी डर के नोट के सहारे ड्रग्स की लाइन खींचते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब एक रिहायशी इलाके में खुलेआम किया जा रहा है, जहां आसपास परिवार भी रहते हैं।
बताया जा रहा है कि रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसके बावजूद कुछ युवा कानून का डर भूलकर इस खतरनाक लत में डूबते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
इधर वीडियो के सामने आने के बाद न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में दिख रहे युवक-युवती कौन हैं, ड्रग्स कहां से लाया गया और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क काम कर रहा है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
रायपुर का कहना है कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और समाज को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।

