June 10, 2026

सुरों में सजा खाकी का सम्मान: धमतरी में श्रमिक पिता के लिखे गीत को बेटी ने मधुर आवाज में गाया, SP ने किया सम्मानित

IMG-20260610-WA0001

धमतरी: अक्सर पुलिस और फरियादी के बीच की मुलाकातें शिकायतों और तल्खी से भरी होती हैं, लेकिन आज छत्तीसगढ़ के धमतरी एसपी ऑफिस से एक बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ खाकी का एक ऐसा रूप देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं।


दरअसल, ग्राम नवागांव कंडेल के रहने वाले एक श्रमिक पिता, रविशंकर पटेल, पुलिस के जनसेवा के कार्यों से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने पुलिस के सम्मान में एक शानदार गीत लिख डाला। और जब उनकी बेटी हर्षलता पटेल ने एसपी सूरज सिंह परिहार के सामने अपनी सुरीली आवाज में इस गीत को गाया, तो पूरा दफ्तर भावुक हो उठा।

बेटी के सुरों और पिता की इस अनूठी भावना से गदगद होकर एसपी साहब ने दोनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आइए आपको भी सुनवाते हैं, धमतरी एसपी ऑफिस में गूंजी यह खूबसूरत प्रस्तुति…”


You may have missed