सावधान! अगस्त में आ सकती कोरोना की तीसरी लहर, सितंबर में चरम पर पहुंचने की उम्मीद
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक रिपोर्ट की माने को भारत को अगस्त महीने में कोरोनोवायरस महामारी की तीसरी लहर (Third Wave of Coronavirus Pandemic) का सामना करना पड़ है.


रिपोर्ट के अनुसार महामारी का तीसरा लहर सितंबर महीने में अपने चरम पर पहुंच जाएगा. SBI द्वारा तैयार किया गया रिसर्च रिपोर्ट “कोविड -19: रेस टू फिनिशिंग लाइन” (Covid-19: the race to finishing line) में कहा गया है कि “मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, भारत में जुलाई के दूसरे सप्ताह के आसपास रोज 10,000 से ज्यादा मरीज कोरोना संक्रमित पाए जा सकते हैं.
रिसर्च में कहा गया है कि तीसरी लहर का ये अनुमान “ऐतिहासिक रुझानों” पर आधारित हैं. इसमें कहा गया है कि वैश्विक डेटा से पता चलता है कि औसतन, तीसरी लहर के दौरान पहुंचने वाले चरम मामले कोरोनोवायरस महामारी की दूसरी लहर से लगभग दो या 1.7 गुना ज्यादा हो सकते हैं.

