स्कूल खुलेंगे ब्रेकिंग: स्कूल खुलने की आ गई तारीख, जानें सरकार की तरफ से क्या हुआ फैसला
School Reopening Latest Updates: कोरोना की दूसरी लहर के कम होने के बाद देश के ज्यादातर राज्यों ने लॉकडाउन के बाद अनलॉक की शुरुआत कर दी है. धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीकों से सभी जरूरी गतिविधियों को बहाल किया जा रहा है. इन सबके के बीच कुछ राज्यों ने स्कूल और कॉलेजों को भी खोलने की भी तारीख तय कर दी है.


इसी कड़ी में अब हरियाणा भी शामिल हो गया है. हरियाणा में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल (Haryana School Reopening News) में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 16 जुलाई से खोले जाएंगे वहीं, 6वीं से 8वीं तक के स्कूल 23 जुलाई से खुलेंगे.
हरियाणा के शिक्षा मंत्रा ने कहा कि स्कूल खोलने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना जरूरी होगा. उन्होंने कहा कि स्थिति ठीक रही तो दूसरे कक्षा के विधार्थियों के लिए भी स्कूल खोले जाने का फैसला जल्द लिया जाएगा.
वहीं, राज्य के शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक के स्कूल खोलने पर बाद में विचार किया जाएगा।
Gujarat to reopen schools for class 12 students & colleges for undergraduate & postgraduate students from July 15. 50% of students will be allowed to attend campuses. Students can attend physical classes on a voluntary basis. Attendance will not be mandatory: CM Vijay Rupani
— ANI (@ANI) July 9, 2021
उधर, गुजरात (Gujarat School Reopening News) में भी 12वीं कक्षा के स्कूल 15 जुलाई से खोले जाने का फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया कि गुजरात 15 जुलाई से स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए कॉलेजों को भी फिर से खोला जाएगा. 50% छात्रों को परिसरों में आने की इजाजत होगी. छात्र स्वैच्छिक आधार पर कक्षाओं में भाग ले सकते हैं. उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी.

