April 18, 2026

मदिरा प्रेमियों के लिए आई एक बड़ी खुशखबरी: जानिए आखिर क्या है वो खुशखबरी

ang

धमतरी। जिले की मदिरा दुकानों का संचालन सुबह नौ से रात 8 बजे तक किया जा रहा है। ये दुकानें अब प्रत्येक रविवार को भी खुलेंगी। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी पी.एस. एल्मा के निर्देशानुसार मदिरा के अवैध कारोबार व कच्ची शराब का अवैध विनिर्माण, विक्रय में नियंत्रण के दृष्टिकोण से जिले में संचालित सभी देशी व विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें प्रत्येक रविवार के दिवसों में खोली जाएंगी।


उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए उपभोक्ताओं के बीच फिजिकल डिस्टेंसिंग व तत्संबंध में जारी सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की शर्त पर उक्त दुकानों का संचालन निर्धारित समयानुसार किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


You may have missed