May 4, 2026

आर्केस्ट्रा डांस के आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा : खुद की बेटी और नाबालिगों से महिला कराती थी जिस्मफरोशी

sexf

भिलाई: छत्तीसगढ़ में भी अब सेक्स रैकेट का धंधा काफी फल फूल रहा है। बीते कुछ हफ्तों में राजधानी रायपुर समेत दुर्ग भिलाई में भी देह व्यापार का खुलासा पुलिस ने किया है।


पुलिस ने आर्केस्ट्रा डांस के आड़ में नाबालिगों से जिस्मफरोशी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला ने खुद की बेटी को भी नहीं छोड़ा और उसे भी जिस्मफरोशी के बाजार में उतार दिया। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार छावनी थाना पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि इलाके की एक महिला आर्केस्ट्रा डांस के आड़ में नाबालिग से देह व्यापार करवाती है। मामले की सूचना के आधार पर ही पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर देह व्यापार कराने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है।


You may have missed