April 29, 2026

बड़ी सफलता : चेकपोस्ट में जांच के दौरान मिला 1 करोड़ का गांजा, धान भूसा में छिपा कर की जा रही थी तस्करी

chilfi

कवर्धा। कबीरधाम के चिल्फी थाना के चैकपोस्ट पर जांच के दौरान एशर ट्रक में छिपाकर लाए जा रहे करीब 1 करोड़ गांजा बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी चिल्फी की ओर से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेक पाइंट लगाया था। इस दौरान एशर ट्रक को रोकर कर तलाशी के दौरान उसमें भरे धान भूसा की जांच करने पर 30 बोरी के के अंदर 915 पैकेट गांजा बरामद किया गया।


बरामद गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। पुलिस ने इस मामले में सारंगढ़ उड़ीसा का निवासी मनोज निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


You may have missed