रिश्ता हुआ शर्मसार : नाबालिक से उसके ही बड़े पापा ने किया दुष्कर्म, मां ने दर्ज कराई FIR
सरगुजा। जिले में समाज को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। एक वहशी पुरुष ने रिश्तों की परवाह ना करते हुए अपने ही भाई की बेटी के साथ शर्मनाक करतूत की है।


नाबालिग लड़की के परिजनों ने उसके ही बड़े पापा के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग की मां ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

