April 19, 2026

नकली इंस्पेक्टर बन गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करना पड़ गया भारी, पुलिस ने पूछा एक सवाल और खुल गई पोल

IMG_20210726_183736

एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) को इंप्रेस करना बहुत भारी पड़ गया. दरअसल आरोपी युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को बता रखा था कि वो उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) में इंसपेक्टर है. जबकि वो इंस्पेक्टर (Fake Inspector) नहीं था. उसने सिर्फ लड़की से झूठ बोला था. दिल्ली की द्वारका पुलिस (Delhi Police) ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने लड़के के पास से उत्तर प्रदेश पुलिस की दो वर्दी , दो आईकार्ड और एक नकली एयर पिस्टल भी बरामद की है.


द्वारका पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए नकली दरोगा बना था. पुलिस ने बताया,कि नकली दरोगा बनने के बाद अजय पुलिस की वर्दी में लोगों को डरा धमका भी रहा था.

होटल स्टाफ से बहस के बाद खुला पूरा मामला
आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर होटल पहुंचा था. होटल में स्टाफ से आरोपी की किसी बात को लेकर बहस हो गई. इसके बाद होटल मालिक को वर्दी पहने युवक पर शक हुआ, तो उसने द्वारका पुलिस को सूचना दे दी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय नाम के शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान द्वारका पुलिस को उससे यूपी पुलिस की दो वर्दी, दो आईकार्ड और एक नकली एयर पिस्‍टल बरामद हुई.

पुलिस ने बताया कि युवक यूपी के मथुरा का रहने वाला है. हालांकि जब पुलिस होटल पहुंची तो वो पुलिस पर ही हावी हो गया लेकिन जब द्वारका पुलिस ने उससे पोस्टिंग और पुलिस से संबंधित सवाल किए तो वो कोई जानकारी नहीं दे पाया.

गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए बन गया नकली इंसपेक्टर
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि वो दिल्‍ली में मोहम्‍मदपुर इलाके में पानी की सप्‍लाई का काम करता था. इस बीच उसकी मुलाकात एक लड़की से हो गई.

उसने अपनी गर्लफ्रेंड के सामने खुद की इमेज बनाने के लिए खुद को यूपी पुलिस का अधिकारी बताया. इसके बाद उसने यूपी पुलिस की वर्दी खरीदी और साथ ही आईकार्ड और नकली एयर पिस्‍टल भी खरीदी. वहीं पुलिस अब इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है


You may have missed