May 5, 2026

मदिरा प्रेमी ध्यान दें : इस तारीख को बंद रहेंगी शराब की दुकान

ang

जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रजत बंसल ने 15 अगस्त को ’’स्वतंत्रता दिवस’’ और 19 अगस्त को ’’मोहर्रम’’ पर बस्तर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने बस्तर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं लायसेंस अर्थात् देशी मदिरा सी.एस.2 (घघ), विदेशी मदिरा एफ.एल.1 (घघ), एफ.एल. 3 (होटल बार), एफ.एल. 7 (सैनिक कैंटिन) एवं मद्य भण्डारण भण्डागार जगदलपुर कोे स्वतंत्रता के अवसर पर 14 अगस्त को निर्धारित समयावधि के पश्चात एवं 15 अगस्त को पूर्णतः बंद रखने तथा मोहर्रम के अवसर पर 18 को निर्धारित समयावधि के पश्चात एवं 19 अगस्त को पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए हैं।



You may have missed