August 20, 2026

सम्‍भल में पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मासूम भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत

dubb

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां खेत में बने पानी के गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. वहीं, तीनों बच्चों के शव एक ईंट-भट्ठे के गड्ढे में पड़े मिले. परिवार वाले बच्चों को लेकर मुरादाबाद के एक सरकारी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत होने से परिवार में चारों तरफ कोहराम मच गया. इस घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम और सीओ घटनास्थल पर पहुंचे.


दरअसल, ये मामला संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर चामरान का है. जहां एसडीएम दीपेंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार शाम दो सगे भाई बहन निर्भय (12) और श्रद्धा (10) अपने चचेरे भाई युग (8) के साथ शुक्रवार देर शाम को खेत पर खेलने के निकले थे. खेत के पास बने हुए ईट-भट्टे के गड्ढे में बारिश का पानी भरा होने के कारण तीनों बच्चों की डूब कर मौत हो गई. इस दौरान खेत से काम करके वापस लौट रहे युवक ने ईंट-भट्टे के पास पानी से भरे हुए गड्ढे के पास बच्चों की चप्पलें पड़ी देखीं तो उसे गड्ढे में बच्चों के डूबने का संदेह हुआ. बच्चों की तलाश में युवक की चीख पुकार सुनकर स्थानीय गांव वाले वहां पर इकट्ठा हो गए. इसके बाद एक युवक ने गड्ढे में कूदकर बच्चों की तलाश शुरू की तो तीनों बच्चों के शव गड्ढे में मिल गए. तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया और उसके बाद उपचार के लिए मुरादाबाद के सरकारी हॉस्पिटल ले गए. वहां उन्हें डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.


You may have missed