May 5, 2026

CG BREAKING : मुख्यमंत्री बघेल ने की छत्तीसगढ़ में 4 नए जिले बनाने की घोषणा, जाने कौन-कौन से होंगे नए जिले

bhupeshh

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में 4 नए जिले बनाने की घोषणा की है | जानकारी के अनुसार सीएम बघेल ने मोहला मानपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मनेन्द्रगढ़ को नया जिला बनाने का ऐलान किया गया है। राज्य में अब कुल 32 जिले हो गए हैं। साथ ही नांदघाट, सुहेला, भडग़ांव, सीपत, बोदरी, बिहारपुर, चांदो, रघुनाथनगर, कोचली, कोटमी- सकोला, सरिया, छाल, अजगरबहार, बरपाली, अहिवारा, सरोना, कोरर, बारसूर, मर्दापाल, धनोरा, अड़भाड़, कुटरू, गंगालूर, लालबहादुर नगर, तोंगपाल को तहसील घोषित किया है |



You may have missed