May 5, 2026

VIDEO VIRAL// श्रीलंकाई सिंगर योहानी ने मचाई धूम, लोगों की जुबां पर छाया उनका ‘मानिके मगे हिते’ गाना

Manike Mage Hithe

सोशल मीडिया रातोरात किसी को भी स्टार बना देता है। कुछ ऐसा ही हुआ है श्रीलंकाई सिंगर और रैपर योहानी के साथ। वो पहले ही से काफी पॉपुलर थीं, लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर उनका एक गाना ‘मानिके मगे हिते’ Manike Mage Hithe  खूब वायरल हो रहा है। उनकी आवाज लोगों को बेहद पसंद आ गई है। यहां तक कि अमिताभ बच्चन भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। योहानी के इस वीडियो में उनके साथ सतीशन भी शामिल हैं। फिलहाल योहानी सोशल मीडिया की सनसनी बन गई हैं।


योहानी डी सिल्वा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी खास बात ये है कि वो हिंदी भाषा में नहीं है। इसके बावजूद लोग लूप पर लगाकर इस गाने को सुन रहे हैं, क्योंकि यूजर्स योहानी की आवाज के कायल हो गए हैं। गाने का म्यूजिक भी शानदार है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 38 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।’

इस वीडियो को अमिताभ बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, लेकिन उन्होंने इसमें अपना ट्विस्ट दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- “पार्ट 2.. क्या किया.. क्या हो गया!!” बिग बी ने श्रीलंकाई गाने की खूब तारीफ की और बताया कि उन्होंने रातभर लूप पर गाना सुना। उन्होंने लिखा- ‘इसे सुनना बंद करना असंभव है। सुपर्ब….’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)


You may have missed