April 18, 2026

प्रेमिका ने प्रेमी को अपने एक्स बॉयफ्रेंड से पिटवाया, बंदूक की नोक पर चेन और मोबाइल लूटे और फिर

boyfriend girlfriend and ex boyfriend

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां प्रेमिका के लिए प्रेमी ने बीते 2 साल से सब कुछ लुटा दिया था, दूसरे प्रेमी के चक्कर में वही प्रेमिका अपने पुराने प्रेमी की जान लेने पर उतारू हो गई. वहीं, प्रेमिका ने प्रेमी को फोन कर उसे बुलाया और अपने एक्स बॉयफ्रेंड की मदद से प्रेमी को कार से अगवा कर बेरहमी से पिटाई करवाई. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


ये भी पढ़े- मरने के लिए फांसी पर झूले प्रेमी जोड़े : फिर प्रेमी का फंदा टूटा और गर्भवती प्रेमिका की हो गयी मौत

दरअसल ये मामला राजधानी पटना शहर के पीरबहोर थाना क्षेत्र का है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पी़ड़ित युवक सन्नी दानापुर इलाके का रहने वाला है. उसकी प्रेमिका पटना सिटी की रहने वाली है. वे दोनों बीते 2 सालों से रिलेशन शिप में थे. वहीं, पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए हर समय मदद कराता था. इसी बीच प्रेमिका की एक दूसरे प्रेमी से नजदीकियां बढ़ गई.

ये भी पढ़े- देवर करता था भाभी के साथ अश्लील बाते व हरकत, फिर एक दिन हुआ कुछ ऐसा की भाभी ने दर्ज कराई FIR

इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर अनबन रहने लगी थी. ऐसे में बीते 2 दिन पहले प्रेमिका ने उसे फोन कर मिलने के बहाने गांधी मैदान बुलाया. इस पर वह अपनी कार से बताई हुई जगह पर पहुंच गया, जिसके बाद प्रेमिका के साथ वह एक रेस्टोरेंट गया. जहां प्रेमिका ने सिगरेट पीने का बहाना बनाकर बाहर ले आई. वहीं, प्रेमिका के इशारे पर कुछ लड़कों ने उसे बंदूक की नोक पर उसे उसकी ही कार में बैठाकर बंधक बना लिया. इसके बाद में उसे लगभग 3 घंटे तक आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर उससे चेन, मोबाइल लूट कर आरोपी प्रेमिका अपने साथियों के साथ भाग गई.

पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी प्रेमिका को भेजा जेल
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित एक पुलिस अधिकारी का बेटा है. उसका आरोप है कि पिटाई के दौरान प्रेमिका ने उसके गले से चेन, एप्पल का मोबाइल छीन लिया. इसके साथ ही प्रेमिका ने उससे अपने दोस्त के अकाउंट में ढ़ाई लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए.

ये भी पढ़े- Sex Festival: इस जगह मनाया जाता है Sex Festival, हैरान कर देने वाला है यह चलन

ऐसे में पुलिस की पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रेमिका को पटना सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके साथी फरार चल रहे है. इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. सभी आरोपी जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

प्रेमिका का बैंक अकाउंट किया फ्रीज
इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिस बैंक अकाउंट में जबरन पैसा ट्रांसफर किया गया था, उस खाते में बरामद हुए डेढ़ लाख रुपए पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है. वहीं, गिरफ्तार हुई युवकी के पास एप्पल का आइफोन मिला है.

ये भी पढ़े- दुल्हन फरार : शादी की आधी रात ससुराल से छत कूदकर भागी दुल्हन, जानिए आखिर ऐसा क्यों किया दुल्हन ने

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी युवती ने बताया कि किसी दोस्त ने उसे एप्पल का फोन गिफ्ट में दिया है. हालांकि सूत्रों के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली कि वह खाने-पीने और घूमने की बहुत शौकीन है. महंगे-महंगे होटलों में पार्टी करने के साथ ही उसके कई लड़कों से संबंध रहे हैं.


You may have missed