June 3, 2026

देवर करता था भाभी के साथ अश्लील बाते व हरकत, फिर एक दिन हुआ कुछ ऐसा की भाभी ने दर्ज कराई FIR

duskarm mahila1

कोंडागांव। देवर और भाभी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से आया है, यहां छत्तीसगढ़ कोंडागांव जिले के थाना फरसगांव क्षेत्र की पीड़िता के पति का सितम्बर 2020 में देहांत हो गया हैं पीड़िता अपने ससुराल में दो बच्चों , सास एवं देवर के साथ रहती हैं पति के देहांत के बाद पीड़िता का देवर पीड़िता के हाथ को पकड़ना, अश्लील बाते व हरकते किया करता था जिसे पीड़िता के द्वारा कई बार समझाया गया था|


इसे भी पढ़े- SEX RACKET : पुलिस ने छापा मारकर किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़..तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला को कराया गया मुक्त

किन्तु वह अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहा था पीड़िता उसके हरकतों से काफी परेशान हो गयी थी। एक दिन पीड़िता अपने कमरे में झाडू लगा रही थी उसी समय उसका देवर संजय राठौर कमरे में घुस गया और पीड़िता के साथ अश्लील हरकते करने लगा पीड़िता किसी तरह अपने आप को छुड़ाकर थाना रिपोर्ट करने आयी पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में अपराध धारा 354,509,323 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसे भी पढ़े- भाभी देवर का अवैध संबंध : पति के बाहर जाने पर देवर के साथ पत्नी मनाती थी रंगरेलियां..फिर देवर ने शादी का वादा कर किया मना

पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी ( भा.पु.से ) के निर्देशन में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी संजय राठौर को पकड़ कर विधिवत् गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी पश्चात् आज न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय कोण्डागांव पेश किया गया । उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विनोद कुमार साहू, उनि प्रेमशंकर ठाकुर , सउनि राजकुमार कोमरा, सउनि रूखमणी मण्डावी , प्रधान आरक्षक 95 आसमन मरकाम आरक्षक 430 कृष्ण कुमार साहू आर 0 पंचु मरकाम का विशेष योगदान रहा ।

 


You may have missed