July 4, 2026

पत्नी ने रात को गर्लफ्रेंड से चोरी छिपे बात करते पति को पकड़ा रंगे हाथ, फिर पत्नी ने किया ऐसा काम

IMG_20210906_222914

Husband Wife Dispute : रात के समय गर्लफ्रेंड से चोरी छिपे मोबाइल पर बात कर रहे युवक को उसकी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी ने जब विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने पति को हवालात में डाल दिया। पुलिस अब पति पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वावली निवासी एक युवक की एक महिला से दोस्ती है। युवक की पत्नी को भी उस पर काफी समय से शक था। युवक अपनी पत्नी से छिपकर महिला मित्र से मोबाइल पर बात करता था। रात के समय महिला मित्र से बात करने की भनक युवक की पत्नी को भी लग गई। जिसके बाद उसने पति को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

शनिवार रात को पत्नी को सोते हुए देख युवक कमरे से बाहर आ गया और महिला मित्र से मोबाइल पर बात करने लगा। पति के कमरे से बाहर निकलने के कुछ देर बाद पत्नी भी चुपचाप बाहर आ गई। युवक अपनी महिला मित्र से बात करने में इतना मशगूल था कि उसे पता नहीं चला कि पत्नी पीछे आकर उसकी बात सुन रही है। जब महिला से रहा नहीं गया तो उसने पति की करतूत पर चिल्लाना शुरू कर दिया। यह देख युवक सकपका गया। युवक ने पत्नी के सामने बहाने बनाए। लेकिन, महिला ने उसकी एक नहीं सुनी।

इसी बात पर युवक भड़क गया और पत्नी की जमकर पिटाई की। पिटाई में महिला घायल हो गई। महिला ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पुलिस ने युवक का शांति भंग में चालान किया जाएगा।


You may have missed