May 6, 2026

पुलिस ने रायपुर के कमल विहार इलाके में की रेड कार्रवाई : जुआ खेलते 12 गिरफ्तार, 4 लाख 62 हजार रुपये नगदी व ताश पत्ती जब्त

kamal vihar raipur

रायपुर। राजधानी रायपुर के कमल विहार इलाके में एक सुने मकान में जुआ खेलने की सूचना पाकर पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर 12 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से नगदी 4 लाख 62 हजार रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।


मिली जानकारी के मुताबिक सेजबहार थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बुधवार की देररात 9.30 बजे कमल विहार के एक सूने मकान में छापामारकर रुपये पैसे का दाव लगाकर ताश पत्ती से जुआ खेलते 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 लाख 62 हजार रुपये नगदी तथा ताश की 52 पत्ती जब्त की है। मौके से नागेश्वर साहू 26 वर्ष पिता जीवराखन साहू एवं अन्य 11 के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत अपराध दर्ज कर सभी को जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है।


You may have missed