April 23, 2026

आज 17 सितंबर 2021 का राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक, जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष- आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा। व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। माता के सहयोग से धन प्राप्‍त‍ि के योग हैं। शुभ समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।


वृषभ- मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी। यात्रा पर जाने के योग हैं। व‍िवादों से बचें।

मिथुन- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर-पर‍िवार में धार्मि‍क कार्यक्रम होंगे।

कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। भाइयों से धन प्राप्‍त‍ि के योग हैं।

सिंह- मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

कन्या- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के योग हैं।

तुला- परिवार की जिम्मेदारी मिल सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी, परन्तु खर्च बढ़ सकते हैं। आय में कमी आ सकती है। मन अशान्त रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भाइयों का साथ मिलेगा। तनाव से बचें।

वृश्चिक- मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्याभार में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहने का प्रयास करें। म‍ित्रों से भेंट होगी।

धनु- आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाणी में मधुरता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी। यात्रा के योग हैं।

मकर- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते है। व्‍यर्थ के वि‍वादों से बचें।

कुंभ- मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

मीन- आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन-सुख में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।


You may have missed