May 2, 2026

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: हाउसिंग बोर्ड कालॉनी में एक युवक ने छत्त से कूदकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस

IMG-20211009-WA0011

दुर्ग। छत्तीसगढ़ भिलाई के न्यू दीनदयाल हाउसिंग बोर्ड कालॉनी खम्हरिया में एक युवक ने छत्त से कूदकर आत्महत्या कर ली है. परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौैके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है.


पढ़िए पूरी खबर-
घटना रात 2 बजे के बाद की बताई जा रही है. जानकारी में पता चला कि आत्महत्या के पहले मृतक ललित शर्मा (25 साल) ने छत्त पर शराब का सेवन किया था. सुबह पुलिस को सूचना मिली सीएसपी भिलाई नगर राकेश कुमार जोशी, सुपेला थाना प्रभारी सुरेश कुमार ध्रुव व स्मृति नगर पुलिस चौकी स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे.

पुलिस के अनुसार परिजनो ने बताया की मृतक पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस बात की भी जांच कर रही है कि आत्महत्या के पीछे का कारण क्या है.

 


You may have missed