May 7, 2026

जल्द निपटा लें अपने बैंकों से जुड़े सारे काम: 13 दिन इन राज्यों में बंद रहने वाले है बैंक के सारे काम

closed_5886663_835x547-m

नई दिल्ली: भारत के बैंक आज से 13 दिन तक बंद रहेंगे. यानी 13 दिन बैंकों की छुट्टियां हैं. इसमें दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुटटी भी शामिल है. सप्ताहिक छुट्टियों के अलावा सभी राज्यों के बैंक एक साथ 14 दिन तक नहीं बंद रहेंगे. अगर आपको भी अपने बैंक की ब्रांच जाकर कोई काम करवाना है तो घर से निकलने के पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट (Bank Holidays List) देख लें.


इससे आप बेवजह की परेशानी से बच जाएंगे. RBI के कैलेंडर के मुताबिक, बैंकों की छुट्टियां अलग अलग राज्यों में अलग होती हैं. बता दें कि अक्टूबर महीने में दुर्गा पूजा, नवरात्रि, और दशहरा जैसे कई त्योहार हैं. ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, इस महीने छुट्टियों की लंबी लिस्ट होगी.

जानिए अक्टूबर महीने की छुट्टियां-

अक्टूबर 12: दुर्गा पूजा की महासप्तमी होने की वजह से अगरतला और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे.
अक्टूबर 13: दुर्गा पूजा की महा अष्टमी होने के चलते अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे.
अक्टूबर 14: दुर्गा पूजा की महानवमी होने के चलते अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
अक्टूबर 15: दशहरा होने की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे. लेकिन इस दिन इम्फाल और शिमला के बैंक खुले रहेंगे.
अक्टूबर 16: दुर्गा पूजा की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
अक्टूबर 17: रविवार की छुट्टी के चलते देशभर के बैंक बंद रहेंगे.
अक्टूबर 18: काटी बिहू के कारण गुवाहाटी के बैंक बंद रहेंगे.
अक्टूबर 19: मोहम्मद पैगंबर के जन्मदिन के मौके पर ईद ए मिलाद या मिलाद ए शरीफ मनाया जाता है. इस दिन अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, कानपुर, कोच्ची, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम के बैंक बंद रहेंगे.
अक्टूबर 22: ईद ए मिलाद के बाद का पहला जुम्मा होने के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
अक्टूबर 23: चौथे शनिवार की वजह से इस दिन बैंक बंद रहेंगे.
अक्टूबर 24: रविवार की छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे.
अक्टूबर 26: इस दिन परिग्रहण दिवस (Accession Day) के चलते जम्मू, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
अक्टूबर 31: रविवार की छुट्टी के चलते देशभर के बैंक बंद रहेंगे. ई


You may have missed