April 20, 2026

बड़ी खबर: मॉडल मोना रॉय की मौत, 12 अक्टूबर की रात अपराधियों ने मारी थी गोली

images (46)

बिहार के पटना (Patna) की चर्चित मॉडल रही मोना रॉय (Mona Roy) की मौत हो गई है. मंगलवार को मोना रॉय को अपराधियों ने गोली मार दी थी. जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बदमाशों ने प्रेम प्रसंग में 12 अक्टूबर की रात मॉडल अनीता देवी उर्फ मोना रॉय को गोली मार दी थी. जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन पैसे की कमी के कारण उनके परिजनों ने उन्हें आईजीआईएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां रविवार की सुबह मोना की मौत हो गई.


राजीव नगर थाना क्षेत्र के रामनगरी बसंत कॉलोनी की रहने वाली 36 साल की अनीता देवी उर्फ मोना रॉय पटना के चर्चित मॉडल में से एक थी. उसने मॉडलिंग के क्षेत्र में खूब नाम कमाया था और कई पुरूस्कार भी जीते थे. जबकि उनके पति सुमन कुमार फोटो कॉपी की दुकान चलाते हैं 2020 में मिसेज बिहार की प्रतिभागी रहीं मोना रॉय को उनकी 12 साल की बेटी के सामने कमर में गोली मारी थी. उस वक्त वो मंदिर से स्कूटी से घर पहुंची थीं.

आईजीआईएमएस में चल रहा था इलाज
मोना रॉय के पति सुमन कुमार ने बताया था कि रामनगरी मोड़ के पास स्थित निजी अस्पताल से उसे आईजीआईएमएस में शिफ्ट कर दिया गया था. उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह निजी अस्पताल का खर्च वहन कर सकें. सुमन ने मीडिया को बताया कि मोना का ऑपरेशन तो हो गया था लेकन हालत में सुधार नहीं हो रहा था. उसका पैर काम नहीं कर रहा था.

बिल्डर से पूछताछ
इधर पुलिस ने मोना मामले में शक के आधार पर एक बिल्डर के घर छापेमारी की थी. पुलिस ने राजधानी के फुलवारीशरीफ इलाके में नामी बिल्डर राजू के घर में छापेमारी की. बिल्डर राजू के घर में रखे फ्रीज से शराब का बोतल मिला. जिसके बाद पुलिस ने उसे शराब के मामले में जेल भेज दिया है. पूछताछ में बिल्डर राजू ने कहा कि उसका मामले से कोई लेना देना नहीं है, वहीं पुलिस इस मामले में बिल्डर के तीन सालों से भी पूछताछ कर रही है.और उसके फोन का सीडीआर खंगाल रही है. इससे पहले मोना ने होश में आने के बाद पुलिस को कुछ नहीं बताया था. बताया जा रहा है कि मॉडल को एक प्लॉट दिया गया था. हो सकता है कि घटना के पीछे यह भी बड़ी वजह हो.


You may have missed