CG में छात्रा से रेप: सहेली के घर बर्थ डे में पहुंची छात्रा को बंधक बनाकर इंजीनियर ने किया दुष्कर्म
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है, यहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक ने छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मोहन नगर पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर धीरेंद्र साव के खिलाफ धारा 323, 506, 366, 342 और 376 के तहत केस दर्ज किया है.


पुलिस ने बताया कि 15 अक्टूबर को छात्रा अपनी सहेली के घर जन्मदिन मनाने पहुंची थी. इसी दौरान उसकी आरोपी से मुलाकात हुई. बर्थ डे मनाने के बाद आरोपी उसे जबरन अपने कमरे में ले गया, जहां बंधक बनाकर आरोपी ने उसके साथ अनाचार किया. इस दौरान मारपीट भी की. अगले दिन शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे आरोपी के चंगुल से छूट कर वह अपने घर पहुंची. इसके बाद अपनी मां को पूरी घटना बताई. इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई.

