June 11, 2026

सरकारी नौकरी 2021: 988 रिक्त पदों के लिए भर्ती 1 नवंबर से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

sarkari job 2021

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बेरोजगार युवकों को नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर मिला है। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के संभाग भर के करीब 988 रिक्त पदों के लिए भर्ती की जानी है। 1 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन युवा कर सकते हैं। साथ ही 2 जनवरी को भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई है। वहीं बस्तर कमिश्नर एवं विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष जी आर चुरेन्द्र ने संभाग के सभी जिला कलेक्टर को इसके लिए जल्द से जल्द विज्ञापन निकालने व प्रचार-प्रसार करने को कहा है।


जानकारी के मुताबिक, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ’विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड’ के माध्यम से बस्तर संभाग के अंतर्गत जिले के विभिन्न विभागों में सहायक ग्रेड-3 के 234 एवं भृत्य के 754 पदों सहित कुल 988 पदों पर भर्ती किए जाने के लिए सहमति दी गई है। जिला स्तर में विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर विभागवार, संवर्गवार तथा 100 बिंदुवार रोस्टर का पालन करते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से संयुक्त विज्ञापन जारी करने के लिए समय-सारणी निर्धारित किया गया है।

जिसमें ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 1 नवंबर से 23 नवंबर 2021 निर्धारित की गई है। परीक्षा की तारीख 2 जनवरी 2022 की सुबह 11ः45 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा यदि किसी भी व्यक्ति को इस भर्ती प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी चाहिए हो तो कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट www.jssbbastar.cgstate.gov.in पर भी जाकर देख सकते हैं।


You may have missed