अंतिम यात्रा में शामिल होने आए लोग खेलने लगे जुआ, फिर पहुंची पुलिस और हुआ कुछ ऐसा
इंदौर। मधयप्रदेश के इंदौर से एक मामला सामने आया है यहां, अंतिम यात्रा में शामिल होने आए लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, दरअसल अंतिम यात्रा में शामिल होने आए लोग श्मशान घाट में ही जुआ खेलने बैठे हुए थे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। परदेशीपुरा टीआइ पंकज द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली की मालवा मिल श्मशान घाट के सभागृह में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।


इस पर परदेशीपुरा थाने की टीम ने मौके पर छापा मारा। यहां से जुआ खेलते हुए भरत पुत्र रामचंद्र गेले निवासी बंसी प्रेस की चाल, ओम पुत्र रवि कल्याण निवासी शिव शक्ति नगर, अनिल पुत्र अशोक चौहान निवासी परदेशीपुरा, अमित पुत्र सुमेर सिंह ठाकुर निवासी कुलकर्णी का भट्टा को पकड़ा। उनके पास से 6240 रुपए और ताश पत्ते मिले। आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए श्मशान घाट आए थे। सभी के घर जाने के बाद आरोपित वहां जुआ खेलने बैठ गए। पकड़े गए आरोपित अनिल और अमित पर पहले भी कई केस दर्ज हैं। दोनों परदेशीपुरा थाने की गुंडा सूची में शामिल है।

