May 1, 2026

नया रायपुर के सेंट्रल पार्क में बड़ा हादसा: मॉर्निंग वॉक के लिए निकली नाबालिग की करंट लगने से मौत

IMG_20211123_140636

रायपुर। नया रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां, सेक्टर 24 स्थित सेंट्रल पार्क में करंट लगने से 12 साल की नाबालिग लड़की की मौत हो गई, वही इस हादसे से नाराज ग्रामीण चक्काजाम कर जिम्मेदार पर कड़ी कार्रवाई और परिजनों को मुआवजे की मांग कर रहे है,


पढ़िए पूरी खबर-
घटना राखी थाना छेत्र के नया रायपुर सेक्टर 24 स्थित सेंट्रल पार्क की है। 12 वर्षीय कुमारी मोना पाल मृतिका छात्रा झांझ गांव की निवासी थी। आज सुबह नाबालिग बच्ची अपने परिजनों के साथ मॉर्निंग वॉक पर गार्डन पहुंची थी। इस दौरान झूले के बगल में लगी रेलिंग को छात्रा ने टच किया और करेंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, रेलिंग में करेंट था जिसकी चपेट में नाबालिग छात्रा चपेट में आ गई। इधर इस घटना के बाद ग्रामीणों ने गार्डन का मेंटेनेंस नहीं होने और ठेकेदार पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मृतक ठेकेदार पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर गार्डन के पास पहुंचे हुए है।


You may have missed