कॉलेज में चलता है सेक्स रैकेट: मैथ के प्रोफेसर ने दर्जनों छात्राओं को बनाया हवस का शिकार
पीलीभीत: मैथ के प्रोफेसर पर छात्र ने सेक्स रैकेट चलाने का एक सनसनीखेज आरोप लगाया है, आरोप है कि प्रोफ़ेसर अब तक दर्जनों छात्राओं को अपनी हवस का शिकार बना चुका है. धूम्रपान व नशीले पदार्थो के सेवन का दबाव बनाकर आदी बना देता है . सेक्सुअल व्याख्यान करता है. आरोपी के पास सेक्स टॉयज भी हैं. मामले में आरोपी के शिकंजे में घिरी एक छात्रा ने सदर कोतवाली पुलिस में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.


पीलीभीत के प्रतिष्ठित महिला डिग्री कॉलेज पर बदनुमा दाग लग गया. आरोप लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि महाविद्यालय की एक बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है. छात्रा का आरोप है कि महाविद्यालय का मैथ का प्रोफेसर कामरान खान महाविद्यालय में सेक्स रैकेट चलाता है. इसमें प्रबंधक की मिलीभगत भी है.
आरोप है कि प्रोफेसर लड़कियों को ब्लैकमेल कर उन्हें डरा धमका कर संबंध बनाता है और बाद में बदनाम करने की धमकी देता है. प्रोफेसर अपने आपको तंत्र-मंत्र का ज्ञाता भी बताता है. आरोप यह भी है कि कुछ कॉलेज की छात्राएं उसकी मदद भी कर रही हैं. छात्रा का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया और उसे डरा धमका कर रखा गया.
अब छात्रा ने सदर कोतवाली में आरोपी प्रोफेसर कामरान खान पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पुलिस ने दुष्कर्म व अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है और मामले में तफ्तीश कर रही है. वहीं कॉलेज के प्राचार्य भी अलग से जांच करने की बात कर रहे हैं, हालांकि छात्रा ने प्राचार्य पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है

