पत्नी ने डाला वॉट्सएप स्टेटस तो तिलमिलाए पति ने कर दी जमकर पिटाई
नई दिल्ली. WhatsApp का एक फीचर पति-पत्नी के लिए झगड़े का कारण बन गया. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पत्नी ने वॉट्सएप स्टेटस डाला, तो पति ने बवाल मचा दिया. झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी पर हाथ उठा दिया. फिर महिला थाने पहुंच गई और पति पर एफआईआर दर्ज करा दी.


क्या था मामला?
पत्नी ने अपने वॉट्सएप पर स्टेटस शेयर किया था. पति देर घर लौटा और पत्नी द्वारा शेयर किया गया स्टेटस देखा, तो गुस्सा गया. लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पति ने यह कहते हुए पत्नी पर हाथ उठा दिया कि, ‘आगे कभी तुम वॉटस्एप स्टेटस शेयर नहीं करोगी.’ आखिर में बेटे ने आकर लड़ाई शांत कराई. पति की पिटाई से नाराज पत्नी ने हसनगंज थाना पहुंचकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है, जिसमें पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

