April 19, 2026

छत्तीसगढ़: मालदीव से हनीमून मनाकर लौटे युवक को कोरोना

coco

मुंगेली। प्रदेश में एक बार कोरोना रफ़्तार पकड़ रही है, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर कल मेडिकल बुलेटिन जारी
किया था जिसके अनुसार 44 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई, जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 07 मरीज मिले थे। वही इधर मुंगेली का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।


नवविवाहित युवक हाल ही में अपनी पत्नी के साथ मालदीव से लौटा है। पत्नी के साथ वे हनीमून पर गए थे। वहां से लौटने के बाद सर्दी, बुखार आदि लक्षणों के आधार पर जब कोविड टेस्ट कराया तो पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वहीं नवविवाहिता पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों होम क्वारंटाइन पर हैं।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उपचार जारी है। नए वैरिएंट की जांच के लिए उनका सैम्पल भेजा गया है, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिली है। गौरतलब है कि आज ही राजनांदगांव में एक ही परिवार के 6 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी, जो कि उज्जैन से महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करके लौटे हैं।


You may have missed