April 19, 2026

KBC के सेट पर नजर आएगी ‘तारक मेहता..’ की पूरी पलटन, एपिसोड का Teaser Video रिलीज

KBC TMKOC

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की पूरी पलटन जल्द ही टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) के सेट पर नजर आएगी। 10 दिसंबर को प्रसारित होने जा रहे इस एपिसोड का टीजर वीडियो मेकर्स ने सोनी टीवी पर रिलीज कर दिया है। जेठालाल, टप्पू, सोड़ी और बबीता जी जैसे किरदार निभाने वाले सभी कलाकार जब KBC के सेट पर पहुंचे तो पूरा सेट लोगों से खचाखच भर गया।


अमिताभ के सेट पर पहुंची पूरी पलटन
इतने सारे लोगों को KBC के सेट पर देखकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हैरानी से कहा कि आप सब 21 लोग हैं। जाहिर है कि KBC में हॉटसीट पर बैठने वाले कंटेस्टेंट अधिकतम 2 लोग होते हैं। अब ऐसे में समस्या ये बनी कि इतने सारे लोगों के साथ किस तरह गेम खेला जा सकेगा। तो इसका हल भी शो के लीड एक्टर दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने बता दिया।

पोपटलाल ने बताई शादी की परेशानी
दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने बिना देर किए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से कहा, ‘क्या करेंगे। दो लोग तो उधर (हॉट सीट पर) बैठ जाएंगे। बाकी के लिए नीचे पंगत लगा दीजिए।’ दिलीप जोशी (Dilip Joshi) की बात सुनकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपना माथा पकड़ लिया और कहा, ‘हे भगवान’। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में पत्रकार पोपटलाल का रोल प्ले करने वाले एक्टर श्याम पाठक ने भी अपनी तकलीफ बच्चन साहब के सामने रखी।

KBC के सेट पर हुआ जोरदार गरबा
पोपटलाल ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पैर छूकर उनसे कहा कि आप मेरी शादी करवा दीजिए। आटा गूंथता हूं बढ़िया और लॉकडाउन में झाड़ू पोछा भी अच्छी तरह कर लेता हूं। इतना ही नहीं शो की पूरी स्टार कास्ट सेट पर गरबा भी करती दिखाई पड़ी। इस एपिसोड में जाहिर तौर पर जमकर मस्ती होने वाली है। फैंस भी इसे लेकर खासे उत्साहित हैं।


You may have missed