May 6, 2026

पत्नी को प्रेमी की बाहों में देख बौखलाया पति: साले के साथ मिलकर कर दी हत्या

IMG-20211213-WA0002

रायपुर: राजधानी रायपुर से एक मामला सामने आया है यहां, पति ने पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिससे वह आग बबूला हो गया और साले के साथ मिलकर प्रेमी को मौत के घाट दिया।


जानकारी के अनुसार यह मामला खमतराई इलाके के भनपुरी की है। मृतक धावेंद्र का आरोपी भीम की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख आरोपी ने साले के साथ मिलकर धावेंद्र को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। खमतराई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज आरोपी भीम और उसके साले जीवन ध्रुव को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।


You may have missed