May 6, 2026

फिर लगेगा प्रतिबंध ब्रेकिंग! सीएम का ओमिक्रॉन को लेकर बड़ा बयान

lockdown

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर कई देशों में हड़कंप मचा हुआ है. भारत में भी कई राज्यों में अब ओमिक्रॉन अपने पैर पसारता जा रहा है. इस बीच ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे से निपटने को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज कहा है कि इस नए वेरिएंट से निपटने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो हम फिर से आवश्यक प्रतिबंध लगाएंगे. हालांकि, अभी वैसी स्थिति नहीं आई है और फिलहाल किसी तरह की पाबंदी लगाने की भी जरूरत नहीं है. केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों को फिर से खोलने पर कहा कि इसका फैसला स्कूलों की शीतकालीन छुट्टी खत्म होने के बाद लिया जाएगा



You may have missed