May 6, 2026

शहर के इस फेमस बार में हुआ अंडरग्राउंड तहखाने का खुलासा: ठूंस कर छिपाई गई थीं 17 डांसर

dance baar

मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित फेमस दीपा बार में एक अंडरग्राउंड तहखाने का पता चला है। इस तहखाने के अंदर 17 लड़कियों को ठूस कर बंद किया गया था। यह सभी बार बालाएं बताई जा रही हैं। इनमें से कइयों की उम्र बहुत कम है। जिस तहखाने का पता पुलिस को चला है, उसमें खड़ा हो पाना भी मुश्किल था। तकरीबन 15 घंटे से ज्यादा की कार्रवाई के बाद मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच की टीम ने इस गुप्त तहखाने का राज खोला है।


खास बात यह है कि इस तहखाने के अंदर जाने का रास्ता मेकअप रूम की दीवार में लगे शीशे के पीछे से जाता था। इसमें ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक डोर लगे थे। तहखाने के अंदर एक AC भी लगा था। उसके अंदर बिस्तर भी लगे हुए थे। सोशल सर्विस ब्रांच के डीसीपी राजु भुजबल ने बताया कि मुंबई की NGO कवच की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

भुजबल ने बताया कि यह रेड रविवार शाम से शुरू हुई और पूरी रात चली। 15 घंटे की कड़ी कार्रवाई के बाद 17 डांसर को मुक्त करवाया गया और बार के मैनेजर, कैशियर समेत 3 स्टाफ को अरेस्ट कर लिया गया। अंधेरी पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर FIR दर्ज की गई है और पड़ताल जारी है। इन सभी पर कोविड नियमों के उल्लंघन और ऑर्केस्ट्रा की परमिशन पर डांस बार चलाने का केस दर्ज किया है।

 


You may have missed