April 23, 2026

रात में देर से घर आई बहन, तो नाराज भाई ने डंडे से पीटकर की हत्या…

PITAI1

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में हैरान करने वाली घटना सामने आई है. एक भाई ने अपनी ही सगी बह की बेरहमी से हत्या कर दी. खबर के मुताबिक बहन के रात को घर देर आने से भाई नाराज था, इसीलिए उसने अपनी बहन की डंडा मारकर हत्या कर दी. यह मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है.


आरोपी भाई काफी समय से बहन से नाराज था. मौका मिलते ही शनिवार रात को उसने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी भाई अब पुलिस की गिरफ्त में है. सरगुजा पुलिस को शनिवार रात को खबर मिली थी कि एक महिला का शव खून से लथपथ हाल में खरीपारा गांव में सड़क किनारे पड़ा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की.

महिला के शव के पास में स्कूटी भी पड़ी हुई थी. पुलिस की पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि महिला की मौत एक्सीडेंट में हुई होगी. लेकिन महिला के शरीर पर चोट के निशान और शव की हालत को देखकर पुलिस हत्या की आशंका जता रही थी. शव की पहचान करने पर पुलिस को पता चला कि मृत महिला का नाम रजनी कुजूर है. पुसिस को पता चला कि मृत महिला खरीपारा गांव की रहने वाली है. पुलिस ने घर जाकर रजनी की मां मनिरा कुजूर से पूछताछ की. मां को शक था कि बेटी की हत्या उसका ही सगा भाई केंदा राम कर सकता है.

बहन के रात को लेट आने से गुस्से में था भाई–
उन्होंने बताया कि भाई-बहन के बीच में पहले से ही विवाद चल रहा था. शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया. सख्ती से पूछताछ करने पर केंद्रराम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी भाई ने पुलिस के सामने बहन की हत्या करने की बात कूबल कर ली. उसने बताया कि बहन रजनी रोज रात को देर से घर आती थी. इस वजह से मोहल्ले में उसकी काफी बदनामी हो रही थी. इसके साथ ही दोनों के बीच जमीन को लेकर भी कुछ विवाद था.

बहन के सिर में डंडा मारकर की हत्या–
शनिवार रात को जब रजनी घर लौच रही थी, तभी उसने उसके सिर और गले पर डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक मृतक महिला पीएम ग्राम सड़क योजना के ऑफिस में एक चपरासी के तौर पर काम करती थी. कुछ ही साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन फिलहाल वह मायके में रह रही थी. आरोपी का खुलासा होते ही पुलिस ने भाी केंदाराम को गिरफ्तार कर लिया.


You may have missed