May 8, 2026

बार में बवाल: बाउंसरों ने युवकों को पटककर बेसबॉल से पीटा

jorba baar

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक बड़ी खबर मिल है कि रविवार देर रात पॉम मॉल के ONC बार में जमकर बवाल हुआ। बाउंसरों ने कुछ युवकों और सेंट जेवियर स्कूल के छात्रों को जमीन पर पटक दिया। उन्हें बेरहमी से लात-घूंसों और बेसबॉल बैट से पीटा गया। सूचना मिलने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और स्कूल प्रिंसिपल भी मौके पर पहुंच गए। सारा विवाद बिल भुगतान को लेकर शुरू हुआ था। इसके बाद सोमवार सुबह CSEB पुलिस चौकी में FIR दर्ज कराई गई है।


बिल भुगतान को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए कुसमुंडा के सर्वमंगला निवासी अमित शर्मा अपने भाई अमरजीत शर्मा और दोस्त दीपक शर्मा के साथ गए थे। वहीं पर सेंट जेवियर स्कूल के कुछ स्टूडेंट भी पार्टी करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे बार में DJ बंद कर दिया गया। इसके बाद बिल भुगतान को लेकर युवकों का बार के कर्मचारियों से विवाद हो गया। उन्होंने पेमेंट ज्यादा लेने पर आपत्ति दर्ज कराई।

महिला कर्मचारी से हो चुका था छात्रों का विवाद
दोनों पक्षों में बात बढ़ी तो उसमें सेंट जेवियर स्कूल के छात्र भी शामिल हो गए। उन्होंने भी ज्यादा बिल लेने की बात कहते हुए युवकों का समर्थन किया। इससे पहले भी छात्रों का विवाद एक महिला कर्मचारी से हो चुका था। इसके बाद बात बढ़ती चली गई। काउंटर पर ही हंगामा होने लगा। आरोप है कि इस दौरान बार के 3-4 बाउंसर पहुंच गए। उन्होंने कॉल कर अपने दोस्तों को भी बुला लिया और फिर सभी को जमीन पर पटक कर पीटा।

बाउंसरों के खिलाफ मामला दर्ज
हंगामे और मारपीट की सूचना पर कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले को शांत कराया। बार संचालकों की ओर से स्कूल प्रिंसिपल को भी सूचना दी गई, तो वह भी पहुंच गए। हंगामे की जानकारी पर पुलिस पहुंची और सभी को चौकी ले आई। वहां पर मार खाए युवकों और छात्रों को मेडिकल के लिए भेजा गया। वहीं अगले दिन अमित शर्मा की शिकायत पर बाउंसरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


You may have missed