CG कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज मिले 6153 नए मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण खतरे की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में आज 6153 नए मरीज की पुष्टि की गई है। राजधानी रायपुर में आज नए केस में मामूली कमी आई। आज रायपुर में 1859 नए केस मिले। मगर पॉजिटिविटी रेट आज 23 फीसदी पर पहुंच गया।


आज भी रायपुर में सबसे ज्यादा 1859 नए मरीज मिले है। बिलासपुर में 391, रायगढ़ में 949, दुर्ग में 854, कोरबा में 444, जांजगीर चांपा में 243, महासमुंद में 40, गरियाबंद में 20, जशपुर में 188, बालोद में 48, बलौदाबाजार में 48, सरगुजा में 92, धमतरी में 44, बस्तर में 73, राजनांदगांव में 209 मरीज मिले हैं।


