April 22, 2026

जेल में बंद कैदी ने निगल लिया 6 इंच लंबा मोबाइल, डॉक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाला बाहर

IMG-20220119-WA0005

नई दिल्ली: भारत की सबसे सुरक्षित और सुरक्षा व्यवस्था में चाक-चौबंद तिहाड़ जेल एक बार फिर चर्चा में है। मामला ये है कि जेल में बंद एक कैदी ने पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन निगल लिया, जिस कारण उसे जेल से डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन कैदी की हालात गंभीर होने के कारण वहां से कैदी मरीज को जीबी पंत अस्पताल शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने बगैर चीर-फाड़ किए एंडोस्कोपी तकनीक की मदद लेकर मोबाइल फोन बाहर निकाला। डॉक्टरों ने जब मोबाइल फोन का आकार पैमाने से नापा तो यह करीब साढ़े छह इंच लंबा और तीन इंच चौड़ा था।


जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि 5 जनवरी 2022 के दिन तिहाड़ की जेल नंबर 1 के एक कैदी ने एक मोबाइल फोन निगल लिया, जब हमारे स्टाफ ने उसे तलाशी के लिए संपर्क किया तो इस बात का खुलासा हुआ।

जेल कैदी के पास मोबाइल कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रहे हैं: दिल्ली पुलिस
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि घटना के तुरंत बाद कैदी को पहले दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन कैदी की हालत खराब होने के बाद उसे जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टरों की टीम कैदी के पेट से मोबाइल निकाल दिया है। संदीप गोयल ने कहा, ‘अब कैदी की हालत ठीक है, अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि कैदी के पास मोबाइल फोन कहां से आया? इसकी जांच की जा रही है।’


You may have missed