डोरी से बंधा हुआ टॉप पहनकर पार्टी करने पहुंची उर्फी जावेद
मुंबई: बिग बॉस फेम उर्फी जावेद आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जो पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। उर्फी अपने फैशन सेंस की वजह से इंटरनेट सेंसशन बन गई हैं। वह अपने स्टाइल से अच्छे-अच्छों को मात देती हैं।


उर्फी का हटके अंदाज ही उन्हें सुर्खियों का हिस्सा बनाकर रखता है। आज भी उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जो पोस्ट होते ही वायरल हो गई हैं। ये तस्वीरें किसी कैफे की है जिसमें उर्फी पार्टी करती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
उर्फी ने बैक पोज करती हुईं तस्वीरें शेयर की हैं। वह ग्रीन कलर का टॉप पहनें नजर आ रही हैं। उनका ये टॉप सिर्फ डोरी से बंधा हुआ है। फोटोज में उर्फी हंसती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने बहुत सिंपल ही मेकअप किया हुआ है और पोनी की हुई है।
View this post on Instagram
उर्फी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- लुकिंग बैक एट या इसके साथ ही एक इमोजी भी पोस्ट की। उर्फी की इन तस्वीरों को एक घंटे में ही हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।

