मौसम अपडेट: राजधानी सहित प्रदेश के कई इलाकों में आज बारिश के आसार
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। रायपुर सहित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि इसमें बस्तर शामिल नहीं है। वहीं सरगुजा संभाग में ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। इसके चलते एक बार फिर फसलों को नुकसान का खतरा हो सकता है। बारिश के बाद अगले दिन ठंड बढ़ेगी, और रात का पारा चढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।


दो सिस्टम सक्रिय, जो भिगोएंगे प्रदेश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से ऊपरी हवा का चक्रवात व एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके असर से मौसम में बदलाव होगा। रायपुर में गुरुवार-शुक्रवार की रात हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिम राजस्थान में जहां ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। वहीं पूर्वी मध्यप्रदेश में द्रोणिका भी बनी हुई है। द्रोणिका के बजाय अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवा से बादल बन रहे हैं और यही हवा बारिश में बदलेगी।

