पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, बीजेपी में शामिल होंगी बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल
चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। एक्ट्रेस माही गिल आज बीजेपी में शामिल होंगी। माना जा रहा है कि माही की फैन फॉलोइंग का फायदा भाजपा को चुनाव में मिल सकता है। एक्ट्रेस ने पिछले साल कांग्रेस उम्मीदवार हरमोहिंदर सिंह लकी के लिए प्रचार किया था।


पंजाब की सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। इस बीच खबर है कि अभिनेत्री माही गिल आज बीजेपी में शामिल होंगी। हिंदी फिल्मों के अलावा माही ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। और पंजाब में उनकी काफी पैन फॉलोइंग है।
माही ने गुलाल, आगे से राइट, दबंग, साहेब बीवी और गैंगस्टर, पान सिंह तोमर, दबंग 2, साहेब बीवी और गैंगस्टर्स रिटर्न्स, जंजीर, दुर्गामती जैसी फिल्मों में काम किया है। माही गिल का असली नाम रिंपी कौर गिल है। माही एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और मुख्य रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं।
माही गिल को साल 2009 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म ‘देव डी’ से बॉलीवुड में पहचान मिली। फिल्म देव डी के बाद माही ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए। माही गिल ने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम करने के अलावा माही ने तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है।

