बड़ी खबर: इस महिला सांसद को आया न्यूड वीडियो कॉल, बात करते हुए कपड़े उतारने लगी युवती
भोपाल: भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला अश्लील फोन और वीडियो का है। वीडियो कॉल के जरिए अश्लील हरकतें करने वाले गैंग ने इस बार सांसद को फोन किया। गैंग की तरफ से किसी लड़की का फोन था। फोन उठाते ही उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।


वीडियो कॉल कर अश्लील तस्वीर के जरिए लोगों को फंसाने वाले गैंग ने अब भोपाल की बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को फंसाने की कोशिश की। इस मामले में प्रज्ञा ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है। अब पुलिस साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस की मदद से आरोपियों को ट्रेस करने में जुट गई है।
वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने लगी लड़की…
टीटी नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रज्ञा ठाकुर की शिकायत के अनुसार रविवार को एक युवती का व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया. इस युवती ने बात करते हुए अचानक अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिए। यह वीडियो कॉल मोबाइल नंबर 6371608664 से आया था। युवती की इस हरकत को देखकर प्रज्ञा ठाकुर ने मोबाइल फोन डिस्कनेक्ट कर दिया तो कुछ ही देर बाद एक दूसरे नंबर 8280774239 से उनके पास उसी लड़की का रिकॉर्डेड वीडियो आया।
इस वीडियो के जरिए उनसे पैसों की डिमांड की गई और डिमांड पूरी नहीं होने पर उस वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई। इस वीडियो में एक तरफ जिस युवती ने कॉल किया था उसकी तस्वीर थी और दूसरी तरफ प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तस्वीर थी। वीडियो के जरिए बदनाम करने की धमकी दी गई। पुलिस ने इन दोनों नंबरों के आधार पर एफ आई आर दर्ज कर ली है।

