April 22, 2026

Kachha Badam: ‘कच्चा बादाम’ के गायक भुबन बादायकर को पुलिस ने बुलाया थाने और फिर

Kachha Badam singer Bhuban Badaikar

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के एक छोटे से कस्बे में मूंगफली बेचने वाले भुबन बादायकर के गाने ‘कच्चा बादाम’ की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। आम लोगों से लेकर सिलेब्रिटीज तक इंस्टाग्राम पर जमकर इस गाने पर रील्स बना रहे हैं। इस गाने के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भुबन बादायकर रातों रात स्टार बन गए हैं।


हर तरफ ‘कच्चा बादाम’ के साथ-साथ भुबन की चर्चा होने लगी है, गुरुवार को बंगाल पुलिस के महानिदेशक मनोज मालवीय सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भबन बादायकर को राज्य सचिवालय नबान्न आमंत्रित किया। उनसे ‘कच्चा बादाम’ गाना सुना और उन्हें शॉल और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। भुबन बादायकर ने अपने गाने से पुलिस अधिकारियों का दिल जीत लिया।

भुबन बादायकर पश्चिम बंगाल में कुरालजुरी गांव के रहने वाले हैं, भुबन को तो पता भी नहीं था कि वह ‘कच्चा बादाम’ गाकर इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। उन्हें इसका अंदाजा तब हुआ जब दूर-दराज से लोग उनसे मिलने पहुंचने लगे, कुछ लोगों ने उनके साथ फोटोज और वीडियोज भी बनाए।

गाने से पॉपलुर होने के बाद उन्होंने कहा था, ‘मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि इतने सारे महत्वपूर्ण लोगों ने मेरे गाने को पसंद किया है और मुझसे ऐसे और गाने चाहते हैं। मैं हाल ही में कोलकाता शहर में दूसरी बार आया, यहां मुझे जो प्यार और प्रशंसा मिली, उससे मेरी आंखों में आंसू आ गए।’

 


You may have missed