उज्जैन में आज बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड, 21 लाख दीपों से जगमग होगा बाबा महाकाल की नगरी
उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में ही महाशिवरात्री पर्व को 9 दिन पूर्व से ही शिवनवरात्र रूप में मनाए जाने की परंपरा है। इस दौरान बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाता है। मन्दिर में लगातार 9 दिन देर शाम हरि कीर्तन होते हैं।


उज्जैन नगरी बनाएगी विश्व रिकॉर्ड
अयोध्या में बीते साल दीए जलाकर एक रिकॉर्ड बनाया गया था। अयोध्या में 9.41 लाख दिए जलाए गए थे, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था। इस बार उज्जैन में 21 लाख दीए जलाकर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। आज के दिन 3 क्विंटल फूलों से बाबा का सेहरा सजाया जाएगा। बाबा को स्वर्ण के जेवर, चंद्रमा, त्रिपुंड व तिलक लगाया जाएगा। सवा लाख बेल पत्र चढ़ाए जाएंगे और हर एक बेल पत्र पर शिव का नाम लिखा होगा। आज देर शाम 21 लाख दीपो से अवन्तिका नगरी रौन होगी। घाटों पर 13000 से अधिक वोलेंटियर्स 14 लाख दीप जलाएंगे।
सीएम शिवराज सहित कई बड़े नाम शिव ज्योति अर्पणम आयोजन में शामिल होंगे। विश्व रिकॉर्ड के इस दिव्य दृश्य को श्रद्धालु घाट से नहीं देख सकेंगे। मंदिर में गर्भ गृह व नंदीहाल में भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे। व्यवस्थाओं के चलते, श्रद्धालुओं के रात 8:00 बजे तक घाट पर आने पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के बाद ही गर्भ गृह में प्रवेश कर सकेंगे। पूरी उज्जैन नगरी में लोग घरों में और सार्वजनिक स्थानों पर दीपक जलाकर कुल 21 लाख की संख्या पूरी करेंगे।

