May 9, 2026

शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, प्रदेशभर में कल बंद रहेंगे ठेके

ang

लखनऊ: उत्तरप्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इसे लेकर यूपी सरकार के आबकारी विभाग ने कहा है कि मतगणना के मद्देनजर, राज्य में कल पूरे दिन शराब की बिक्री और संचालन प्रतिबंधित है। इस कानून का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 10 मार्च को मतगणना के मद्देनजर राज्य में कल पूरे दिन शराब की बिक्री और संचालन प्रतिबंधित है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ एडिशनल मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी ने बताया कि 10 मार्च मतगणना के संबंध में सभी मतगणना केंद्रों में जो स्ट्रॉन्ग रूम हैं वहां थ्री लेयर सीएपीएफ सिक्योरिटी है। पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। ईवीएम से प्राप्त मतों की गणना 8:30 बजे से शुरू होगी।

केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार गुरुवार को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट व सर्विस वोट की गिनती शुरू होगी, इसके आधे घंटे बाद ही इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की कंट्रोल यूनिट में दर्ज हुए वोटों की भी गणना शुरू हो जाएगी। अनुमान है कि सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच शुरुआती रुझान आना शुरू हो जाएंगे। चूंकि इस बार पोस्टल बैलेट काफी ज्यादा तादाद में पड़े हैं इसलिए हर सीट के अंतिम परिणाम की घोषणा में देर हो सकती है।


You may have missed