मौसम अपडेट: इस बार होली होगा पानी-पानी, प्रदेश के कई इलाकों में होगी बारिश
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम अपना मिजाज बदल सकता है। संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों के भीतर बारिश के आसार है। हालांकि प्रदेश में अभी पारा बढ़ा हुआ है। जिसके चलते दिन में लोगों को गर्मी परेशान कर रही है।


दिन में तेज धूप के कारण रायपुर में पारा 36 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। राजधानी के अलावा अन्य शहरों में भी पारा में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिम से आ रही शुष्क हवा के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
दूसरी ओर 17-18 मार्च को बारिश के आसार है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ओड़िशा के उपर एक उपर हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है। जिसके प्रभाव से द्रोणिका बनेगी और बारिश होने के आसार है।

