पुलिस विभाग में 10वीं पास के लिए निकली बंपर नौकरी, जल्दी करें आवेदन
लद्दाख: पुलिस विभाग में नौकरी की राह देख रहें युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है, दरअसल लद्दाख पुलिस ने फॉलोवर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2022 से शुरू की जा चुकी है।


आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 80 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 32 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 36 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 8 पद और एएलसी के लिए 35 शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15,900 रुपए से 50,400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
लद्दाख पुलिस में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में एक साल का ट्रेडमैनशिप एक्सपीरियंस होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

