शादी वाले दिन भारी बवाल: निकाह से पहले दुल्हन ने किया शादी से इनकार, वजह जानने के बाद बैरंग लौटी बारात
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक मामला सामने आया है, जहां शादी वाले दिन ही भारी बवाल हो गया। पुलिस ने बताया कि विशुनपुरा गांव में मुस्तफा की बेटी का निकाह नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नंदन छपरा निवासी गयासुद्दीन के बेटे अजहरुद्दीन से तय हुआ था। परिवार वालों का राजीनामा होने के बाद सोमवार को बारात आई। बारातियों के स्वागत सत्कार के बाद निकाह शुरू हुआ।


कुबूलनामे की बारी आई तो युवती ने इनकार कर दिया। ये सब सुन लोग हैरान रह गए। बारातियों को भी कुछ समझ में नहीं आया और हंगामा करना शुरू कर दिया। दबाव बना तो युवती ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाया। जब वह नहीं मानी तो, मौलवी के साथ परिवार वालों को थाने ले गई।
जहां युवती ने पुलिस को अपने प्यार के बारे में बताया। कहा कि वह रामकोला वार्ड नंबर 10 निवासी आलम से प्रेम करती है। उसके साथ निकाह करना चाहती है। जबकि परिजन दूसरे लड़के से निकाह करवा रहे हैं, जिसका उसने विरोध किया है। ये सब सुनने के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों की सहमति से निकाह थाना परिसर में स्थित मजार में कराया गया।

