बेटे ने कर दी मां की न्यूड वीडियो वायरल, पति के कहने पर महिला ने बनाया था वीडियो
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: महिला के न्यूड वीडियो को उसके ही 19 साल के बेटे और पति ने वायरल कर दिया। महिला ने ‘निजी पलों’ का यह वीडियो अपने पति के कहने पर बनाया था। फिलहाल पति-पत्नी दोनों अलग रहते हैं। यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र का है। वहीं मामला दर्ज कर लिया गया है और पिता-पुत्र मौके से फरार बताये जा रहे है।


मां के मोबाईल से बेटे ने निकल लिए न्यूड वीडियो
गौरेला निवासी 45 साल की महिला का अपने पति से विवाद है। इसके चलते वह अक्सर मायके चली जाती है। पिछले दिनों वह ससुराल लौटी तो 19 साल के बेटे ने मोबाइल खराब होने की बात कही। महिला से उसका मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए ले लिया। कुछ समय बाद उसने मां का मोबाइल लौटा दिया। इससे पहले बेटे ने मां के मोबाइल से उस वीडियो काे अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिया।
बाप-बेटे पर मिलकर साजिश का आरोप
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल लेने के बाद बेटे ने वीडियो देख लिया था। इसके बाद पिता के साथ मिलकर रिश्तेदारों में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जब उसको पता चला तो अपने बेटे व पति से पूछताछ की। हालांकि दोनों ने इस पर कुछ नहीं बोला। इस पर महिला ने बुधवार को थाने में FIR लिखवा दी। इसके बाद से बाप-बेटे फरार हैं। महिला का कहना है कि बहुत दिन पहले उसके पति ने ही यह वीडियो बनवाया था।

