June 4, 2026

रायपुर के इस पैथोलॉजी लैब को सील कर निगम ने ठोंका 50 हजार का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला

IMG-20220325-WA0067

रायपुर: राजधानी रायपुर में खुले में कचरा फेंकना एक पैथोलॉजी लैब को उस वक्त महंगा पड़ गया जब निगम ने लैब पर तगड़ा जुर्माना लगाकर उसे सील कर दिया। रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य अमले ने पैथोलॉजी लैब संचालक को सही नसीहत दी है। छोटापारा इलाके में स्थित चौहान पैथोलॉजी लैब से सड़क पर मेडिकल वेस्ट फेंकने पर निगम की टीम ने न सिर्फ 50 हज़ार का जुर्माना ठोंका है बल्कि लैब को सिलबंद भी कर दिया है। चौहान पैथोलॉजी लैब के संचालक प्रकाश बताए गए हैं।



You may have missed