June 4, 2026

बड़ा ऐलान: अब हर गाड़ी में 6 एयरबैग होंगे अनिवार्य, इस महीने से लागू होगा नियम

airbag

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि भारत में बिकने वाली सभी नई कारों में जल्द ही छह एयरबैग को स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर बनाया जाएगा। नए नियम 1 अक्टूबर, 2022 से लागू होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, अतिरिक्त एयरबैग्स के चलते गाड़ियों की कीमत में 50 हजार तक इजाफा हो सकता है। वर्तमान समय में 6 एयरबैग्स वाले मॉडल्स और वेरिएंट्स की कीमत लगभग 10 लाख रुपये से शुरू होती है।


नितिन गडकरी कहा कि ‘अब समय आ गया है जब भारत ज्यादा कड़े सिक्यॉरिटी स्टैंडर्ड को अपनाए, जो वाहन और पैदल यात्रियों दोनों के लिए होने चाहिए।” उन्होंने कहा कि ‘भारत में बेची जाने वाली कारों में 6 एयरबैग्स को अनिवार्य करने से सुरक्षा मानकों को बढ़ाया जा सकता है।’

 


You may have missed