April 21, 2026

महंगाई आउट ऑफ कंट्रोल: दूध की कीमतों में फिर हुई बढ़ोत्तरी, इतने रुपए बढ़े दाम

DUDHH

जबलपुरः देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। खाने-पीने की चीजों के साथ साथ पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी बीच अब एक बार फिर आम जनता पर को बड़ा झटका लगा है। जबलपुर में आज से दूध के दाम 2 रुपए बढ़ गए है। जबलपुर अब दूध की कीमत 62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले यहां दूध 60 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। ये दाम पशुपालक और दुग्ध उत्पादक किसान संघ ने बढ़ाए हैं।


बता दें कि आज के कई चीजों के दाम बढ़ गए है। पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों से जूझ रहे लोगों को आज से मोबाइल, टीवी, एसी और फ्रीज खरीदने के लिए अधिक कीमत चुकनी पड़ेगी। मोबाइल फोन बनाने में इस्‍तेमाल होने वाले प्रिंटेड सर्किट बोर्ड पर भी सीमा शुल्‍क लगा दिया है जिसका असर फोन की कीमतों पर पड़ेगा। इसके अलावा आज से हाइवे पर सफर करना भी महंगा हो गया है। सरकार ने टोल टैक्स के दाम 65 रुपए तक बढ़ा दिए है।


You may have missed